छपरा: नए श्रम कोड और रेलवे के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की ओर से छपरा जंक्शन पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (NFIR) के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान के तहत किया गया।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और श्रमिक हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि नए श्रम कोड से मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है और रेलवे का निजीकरण देश के हित में नहीं है।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से संघ के नेता अमिताभ गौतम, एस.आर. सहाय, वीरेंद्र कुमार यादव, राजीव कुमार, संजय कुमार यादव, अशोक राय, संतोष कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रेमनाथ सिंह, प्रतिमा कुमारी, संजय बैठा, दहारी यादव, गोपाल कुमार और हरेंद्र पंडित समेत कई कर्मचारी शामिल हुए।
संघ नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने श्रमिक विरोधी नीतियों को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया।
